फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर 'इत्तेफाक' से 3 दिन ही पैसे कमाए, चौथे दिन चेहरे से रौनक गायब

Wed, 08 Nov 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
इत्तेफाक
सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' की बॉक्स ऑफिस कमाई ने रिलीज के चौथे दिन दर्शकों को बेहद निराश किया। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

पढ़ें- जैसे ही पता चला 'टाइगर जिंदा है'..., वायरल हो गया ट्रेलर, एक घंटे में इतने व्यूज


 
विज्ञापन

2 of 4
Ittefaq
बात अगर 'इत्तेफाक' की हर दिन की कमाई की करें तो पहले दिन इसकी कमाई 4.05 करोड़ रुपये तो दूसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ का कारोबार किया लेकिन चौथे दिन फिल्म सिर्फ 2.25 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई। अब तक फिल्म कुल 18.30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। #Ittefaq Fri 4.05 cr, Sat 5.50 cr, Sun 6.50 cr, Mon 2.25 cr. Total: ₹ 18.30 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) November 7, 2017

 
विज्ञापन

3 of 4
Ittefaq
इस फिल्म में अक्षय खन्ना की अदाकारी की काफी सराहना की जा रही है। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'इत्तेफाक' डबल मर्डर मिस्ट्री के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लेखक (विक्रम सेठी), सोनाक्षी ने हाउसवाइफ (माया) और अक्षय खन्ना ने जासूस (देव) का किरादार निभाया है।
विज्ञापन

4 of 4
Ittefaq
यह 1969 में आई फिल्म 'इत्तेफाक' की रीमेक है जिसमें राजेश खन्ना, बिंदू और नंदा ने काम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें