संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, विवाद भी बढ़ता ही जा रहा है। इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में पहले से ही हिंदुवादी संगठनों का विरोध झेल रही फिल्म के विरोध में एक बीजेपी विधायक ने अब बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
हैदराबाद के गोशमाल विधानसभा से विधायक राजा सिंह ने रविवार को संजय लीला भंसाली से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर 'पद्मावती' ने इतिहास से छेड़छाड़ की है, तो उसकी कीमत चुकानी होगी। तेलंगाना में फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सिंकदराबाद में राजस्थान राजपूत समाज के एक कार्यक्रम के दौरान राजा सिंह ने कहा कि इस फिल्म में राजपूतों की संस्कृति का अपमान किया गया है। फिल्म आगामी एक दिसंबर को रिलीज होनी है। इस वीडियो को राजा सिंह ने रविवार रात अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके बाद देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
4 of 5
समाचार लिखे जाने तक इसे 38 हजार लोग देख चुके थे। वीडियो में राजा सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि, 'फिल्म में रानी पद्मावती और मुस्लिम शासक अलाद्दीन खिलजी को प्रेम करते दिखाया गया है। जबकि तथ्य यह है कि खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर हमला किया था, जिसमें किले में रहने वाली तकरीबन 16 हजार महिलाओं ने जौहर के जरिए अपनी जान दे दी थी।'
If #Padmavati has distorted history, Sanjay Bhansali will have to pay price for it. Won't allow its release in Telangana: Raja Singh,BJP MLA pic.twitter.com/RVWBJlo8pX
— ANI (@ANI) November 7, 2017
आपको बता दें कि गोशामल विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने राजा सिंह उस्मानिया यूनिवर्सिटी में होने वाले सालाना बीफ फेस्टिवल का सरेआम विरोध कर चर्चा में आए थे। अपने बयान में भाजपा आलाकमान तक को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा था कि गौरक्षा के आगे उन्हें किीस की कोई परवाह नहीं है। 2009 में तेलुगु देशम पार्टी ज्वाइन करके राजनीति की शुरुआत करने वाले राजा 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे।