शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'आर राजकुमार' रिलीज को तैयार है प्रोमोज में दोनों की केमिस्ट्री भी
गजब की दिखाई दे रही है। इन दोनों सितारों का व्यवहार भी एक दूसरे के प्रति काफी दोस्ताना भरा हुआ है।
लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इन दोनों की ईगो क्लैश हुआ था और दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते थे। जूम चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सोनाक्षी और शाहिद ने ये खुलासा किया।
शाहिद का कहना था कि सोनाक्षी में पहले काफी एटीट्यूट था वह कई बार शाहिद को इग्नोर मार चुकीं थीं।
शाहिद का कहना था कि एक अवार्ड फंक्शन के दौरान तो हद ही हो गई थी सोनाक्षी अपना अवार्ड लेने स्टेज पर आईं। बतौर एंकर मैं वहां मौजूद था लेकिन सोनाक्षी ने स्टेज पर मौजूद हर बंदे को हाय बोला लेकिन मुझसे नहीं। ये बात मुझे काफी बुरी लगी।
हालांकि सोनाक्षी ने इसके उलट शाहिद पर एटीट्यूट दिखाने का आरोप लगाया। सोनाक्षी का कहना था कि शाहिद को वह काफी घमंडी समझती थीं क्योंकि कई बार मिलने के वाबजूद भी वह उनसे हाय-हैलो नहीं करते थे।
खैर दोनों कलाकारों ने इस बात को स्वीकार किया कि उनको एक दूसरे से पहले प्रॉब्लम थी लेकिन अब उनकी ट्यूनिंग काफी अच्छी हो गई है।