फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे सेक्सी एशियाई महिला बनीं कैटरीना

Thu, 05 Dec 2013 12:43 PM IST
एजेंसी/लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी खूबसूरत अदाओं और बेहतरीन अभिनय की बदौलत करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला का खिताब से नवाजा गया है।
विज्ञापन


यहां एक साप्ताहिक मैगजीन ‘ईस्टर्न आई न्यूजपेपर’ द्वारा कराए गए सर्वे में उन्होंने इसके लिए प्रियंका चोपड़ा, टीवी स्टार द्रष्टि धामी और दीपिका पादुकोण को करीबी मुकाबले में मात दी।

दिलचस्प बात यह भी है कि बीते एक साल के दौरान बड़े पर्दे से गायब रहने के बावजूद कैटरीना को यह खिताब मिलना दर्शाता है कि अब भी दर्शकों के दिलों में उनके लिए प्यार बरकरार है।
विज्ञापन


इस साल की एशिया की शीर्ष 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में वह पहले स्थान पर काबिज हैं। जबकि दूसरे, तीसरे, चौथे स्थान पर क्रमश: प्रियंका, द्रष्टि और दीपिका को जगह बनाने में कामयाबी मिली है।

कैटरीना लगातार चौथी बार यह खिताब पाकर काफी खुश हैं। कुछ ही हफ्तों में उनकी इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘धूम 3 : बैक इन एक्शन’ रिलीज होने वाली है।

उन्होंने कहा कि वाकई में यह मेरे लिए अच्छा सरप्राइज है और इसे सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। कैटरीना के रिकॉर्ड के अलावा, इस सूची में भारत की टीवी अभिनेत्रियों का नाम शामिल होना भी चौंकाने वाला है।

द्रष्टि शीर्ष तीन में जगह बनाने वाली पहली टीवी अभिनेत्री बन गई हैं। जबकि सनाया ईरानी को पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाबी मिली है।

सूची में ‘आशिकी 2’ स्टार श्रद्धा कपूर की नई एंट्री के साथ ही सोनम कपूर, परिणिती चोपड़ा के अलावा पुरानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी ने भी जगह बनाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें