दीया मिर्जा ने भी जताया समर्थन
दीया मिर्जा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि वो देश के छात्रों के साथ खड़ी हैं और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन करती हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैं इस देश के छात्रों के साथ हूं। मैं जवाबदेही, पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन करती हूं। मैं सोनम वांगचुक, नेहा, अमीन और मनीष के साथ खड़ी हूं।’
वांगचुक की तबीयत बिगड़ी
इस बीच, सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद उनकी हालत कमजोर हो गई है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और उन्हें इलाज लेने की सलाह दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन से नाराज सितारे; आमिर की भतीजी से पार्वती तक, इन सेलेब का फूटा गुस्सा