फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर ने अरुण गोविल के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च में बोले- ‘थोड़ा सा हिस्सा भी…’

Sun, 19 Jul 2026 10:19 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranbir Kapoor: शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म ‘रामायण’ का प्रथम संकल्प और रेड कारपेट इवेंट हुआ। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। इस बीच रणबीर कपूर ने भी अपने रोल पर खुलकर बात की। 

विज्ञापन
रणबीर कपूर और अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आयोजित इस इवेंट में फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की झलक भी दिखाई गई। इवेंट में सबसे पहले फिल्म के मुख्य कलाकार रणबीर कपूर पहुंचे थे। उन्होंने इवेंट के मंच से अरुण गोविल को संबोधित करते हुए अपने रोल पर बात की। 

अरुण गोविल पर क्या बोले एक्टर? 

विज्ञापन

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रणबीर कपूर ने अरुण गोविल के लिए कहा, ‘सालों से आपने इस जिम्मेदारी को इतनी शालीनता, सच्चाई और गरिमा के साथ निभाया है। आपका सफर मेरे जैसे एक्टर के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए प्रेरणा रहा है।

आपने ‘रामायण’ देखने वाले हर इंसान के अंदर आस्था जगाई है और उन्हें प्रेरित किया है। जिस तरह आपने भगवान श्रीराम के स्वरूप को अपने अंदर उतारा है, अगर मैं उसका थोड़ा सा हिस्सा भी हासिल कर पाऊं, तो मैं अपनी मेहनत को सफल मानूंगा।’

विज्ञापन

कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर? 
हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। 
 

ऐसी होगी फिल्म की कास्ट 
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म? 
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।

ये भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर-साई ने किस तरह निभाया राम-सीता का किरदार? निर्देशक नितेश तिवारी ने कही चौंकाने वाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें