इसमें संहेद नहीं कि सोनाक्षी सिन्हा का करियर सलमान खान की दबंग सीरीज की पहली दो फिल्मों की वजह से है। परंतु सफलता सोनाक्षी के सिर पर चढ़ गई और नतीजा यह कि उन्होंने दबंग खान से पंगा ले लिया। इसी का परिणाम है कि दबंग-3 से उनकी छुट्टी हो गई है।
इससे पहले माना जा रहा था कि वह किसी फिल्म की तीन कड़ियों में लगातार मुख्य हीरोइन बनने का रिकॉर्ड बना देंगी।
2010 में दबंग और 2012 में दबंग-2 में सोनाक्षी को दर्शकों ने सलमान के साथ पसंद किया था। उम्मीद थी कि निर्देशक अरबाज खान सोनाक्षी-सलमान के साथ हैट्रिक जमाएंगे।
सूत्र खबर लाए हैं कि तीसरी फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं मगर सोनाक्षी को बाहर कर दिया गया है और नई हीरोइन की तलाश शुरू हो गई है।