फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी के कब्जे में एक निर्देशक का दिल

Mon, 12 Aug 2013 05:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बात मन के मिलने की है। निर्देशक प्रभुदेवा को सोनाक्षी सिन्हा इतनी ज्यादा सुहाने लगी हैं कि वे अपनी हर फिल्म में उन्हें ही हीरोइन बनाना चाहते हैं। सोनाक्षी का काम प्रभुदेवा के दिल में बस गया है। सीन तो कुछ ऐसा ही है कि उनकी फिल्मों के हीरो बदलते रहेंगे, लेकिन सोना हर हालत में बनी रहेंगी।
विज्ञापन


जब से सोनाक्षी ने फिल्म 'राउडी राठौड़' में प्रभुदेवा के साथ काम किया है, तब से उनके संबंध लगातार मजबूत होते गए हैं। इस फिल्म में काम करने के बाद सोना ने पहली बार प्रभुदेवा की कोरियोग्राफी में फिल्म ओह माय गॉड के लिए "गोविंदा गो गोविंदा." जैसा आइटम किया था।

इतना ही नहीं, वे प्रभु के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रैंबो राजकुमार' में भी हीरोइन हैं। इधर अब जब प्रभुदेवा को अजय देवगन के लीड रोल वाली एक एक्शन थ्रिलर को निर्देशित करने का मौका मिला है, तो उन्होंने हीरोइन के लिए सोनाक्षी का नाम आगे कर दिया है। हालांकि इस बारे में प्रभु का कहना है कि इनकी फिल्म का किरदार ही ऐसा है।
विज्ञापन


सोना के अलावा कोई और हीरोइन फिट नहीं हो सकती है। वैसे भी सोना बहुत सोणी हैं। उनका देसी सौंदर्य आकर्षित करता है और टेलेंट तो उनमें कूट कूट कर भरा है। इधर अजय देवगन को भी भला सोना के नाम पर क्या आपत्ति होती? सन ऑफ सरदार और वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा में वे दोनों साथ में काम कर ही चुके हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें