फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनबन के बीच सोनाक्षी-अर्जुन ने दिखाए आईआईटी में 'तेवर'

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर 9 जनवरी को रिलीज हो रही है। अनबन की खबरों के बीच दोनों स्टार फिल्म को प्रमोशन करने मुंबई के आईआईटी कैंपस पहुंचे।
विज्ञापन


मुंबई के आईआईटी कैंपस में पहुंचे स्टार्स ने स्टूडेंट्स के साथ जमकर डांस भी किया। फिल्म में अर्जुन पिंटू नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं जबकि सोनाक्षी के किरदार का नाम राधिका है। वहीं सोनाक्षी को फिल्म में अर्जुन कपूर 'मैडमिया' कहते नजर आएंगे।

फिल्म में इन दोनों के अलावा मनोज वाजपेयी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अर्जुन और सोनाक्षी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।
विज्ञापन

पटरी पर लौट रहा फिल्म का प्रमोशन

फिल्म तेवर के दोनों स्टार्स के बीच फिल्म के प्रमोशन को लेकर कुछ तनातनी आ गई थी। वहीं दोनों स्टार्स आपस के संबंधो को लेकर भी काफी ठंढ़ा व्यवहार कर रहे थे। लेकिन आईआईटी के इस गर्मजोशी भरे प्रमोशन से फिल्म फिर पटरी पर लौटती नजर आ रही है।

फिल्म तेवर दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ओकाडू की रीमेक है। इसलिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही दबाव झेलना पड़ रहा है। वहीं फिल्म के प्रमोशन को लेकर खबर आ रही थी कि दोनों स्टार्स के बीच तनाव बना हुआ है। जबकि कुछ दिनों पहले दोनों में नजदीकी बढ़ने की खबरें चर्चा में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें