फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीके की शूटिंग के लिए मंदिरों और चर्च को दी गई 'मोटी रकम'

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म पीके में धार्मिक पाखंडों, अंधविश्वासों और धर्म के नाम पर कारोबार करने वाले 'मैनेजरों' पर जम कर प्रहार किया गया है। वहीं फिल्म में धर्म के नाम पर कारोबार करने वालों की जम कर आलोचना की गई है। पर खबर है कि शूटिंग के दौरान राजकुमार हिरानी ने एक और मंदिर को शूटिंग करने के नाम पर दान दिया है। इससे 'पीके' की टीम घिरती नजर आ रही है।
विज्ञापन


फिल्म के क्रू ने जयपुर के चर्च को 20 हजार और नासिक के एक मंदिर को 25 हजार रुपये दान दिए। इस खबर की राजकुमार हिरानी के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है। फिल्म में दान दक्षिणा के नाम पर दान देने की आलोचना की गई है जबकि शूटिंग के दौरान धार्मिक स्थलों को यूनिट ने शूटिंग करने के नाम पर दान दिए।
विज्ञापन

मंदिर और चर्च ने की पुष्टि

फिल्म में एक सीन है, जिसमें आमिर नासिक के कालाराम मंदिर में लोट-लोट कर भक्ति भाव दिखाते हैं। फिल्म में मंदिर में होने वाले पाखंड का पीके खूब मजाक उड़ाता है, लेकिन फिल्म की यूनिट ने से इस मंदिर को शूटिंग के बाद 25 हजार रुपये दान में दिए।

काला राम मंदिर के ट्रस्टी पांडुरंग बोडके ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। मंदिर को 25 हजार रुपये दान में मिले हैं। उस समय कुछ लोगों ने मंदिर में आमिर की शूटिंग करने काविरोध भी किया था, लेकिन बाद में इजाजत मिल गई।

फिल्म में एक दूसरा सीन है, जिसमें पीके का किरदार निभा रहे आमिर खान को हाथ में पूजा की थाली लेकर चर्च जाते हुए दिखाया गया है। चर्च में आमिर खान यानी नारियल फोड़ने की कोशिश करते हैं।

यह सीन जयपुर के एक चर्च में फिल्माया गया है। चर्च के पादरी जेसी जोसफ ने न्यूज चैनल को बताया कि फिल्म यूनिट ने चर्च को 20 हजार रुपये का चंदा दिया। इतना ही नहीं फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने चर्च को एक बड़ा क्रूस भी दिया, जिसे वह मुंबई से अपने साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें