दुनिया की सबसे महंगी और स्टाइलिश मानी जाने वाली लंबोर्जिनी कारें भारत में चुनिंदा सेलेब्रिटियों के पास ही है। पिछले हफ्ते इस कंपनी की एक करोड़ों की कीम वाली कार सेक्सी सुंदरी मल्लिका शेरावत के पास भी मुंबई पहुंची।
आप आसानी से विश्वास नहीं कर सकेंगे कि यह किसी की तरफ से मल्लिका को वेलेंटाइन डे का गिफ्ट है! जो कुछ देर से उनके पास पहुंचा है। हाल में अपनी फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स के लिए चर्चा में रहीं मल्लिका इस कार के कारण नए सिरे से सुर्खियों में हैं।
उन्हें बीते हफ्ते मुंबई में अपनी इस सिल्वर कलर की नई लंबोर्जिनी एवेंटाडोर एसवी कार में देखा गया। सवाल यह उठ रहे हैं कि मल्लिका को आखिर किसने यह कार भेंट में दी? खुद मल्लिका ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर यह बताया है कि उन्हें किसी ने यह तोहफा भेजा है।
यह कहां से आया है और किसने दिया है, मल्लिका इस पर खामोश हैं और अटकलों का बाजार गर्म है। मल्लिका के करीबियों के अनुसार इस गिफ्ट को पाकर वह बहुत खुश हैं। जब कोई उनसे कार का तोहफा देने वाले का नाम पूछता है तो वह इतना ही कहती हैं कि वह ‘बहुत ही खास’ है।
अब अटकलें हैं कि मल्लिका को उनके किसी बॉयफ्रेंड ने यह कार दी है। परंतु क्या वह हिंदुस्तानी या विदेशी? उल्लेखनीय है कि मल्लिका लंबे अर्से से ज्यादा वक्त अमेरिका के लास एंजेल्स में गुजार रही हैं।
मल्लिका फिलहाल इस रहस्य पर से पर्दा उठाने के लिए तैयार नहीं हैं, मगर उम्मीद की जा रही है कि वक्त के साथ सच्चाई सामने आ ही जाएगी। तब तक अटकलें ही मल्लिका को सुर्खियों में बनाए रखेंगी।