फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहा पहनेंगी पुलिस की वर्दी, करेंगी कैबरे

Tue, 13 Aug 2013 03:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान अब कैबरे डांस के जरिए दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। जी हां, सोहा पहली बार किसी फिल्म में कैबरे करती दिखेंगी।
विज्ञापन


सोहा का यह डांस उनकी आने वाली फिल्म 'जो भी करवा लो' में देखने को मिलेगा। सोहा की यह फिल्म एक हास्य फिल्म होगी। सोहा का कहना है कि अपने फिल्मी कैरियर में डांस और कॉमेडी दोनों ही उन्होंने नहीं की है। लेकिन इस फिल्म में उनको कॉमेडी और कैबरे दोनों का मौका मिला है।

यही नहीं फिल्म में सोहा पुलिस यूनीफार्म भी पहनेंगी। सोहा ने अपने इस अनुभव का पूरा लुफ्त उठाया है। फिल्म का निर्देशन समीर तिवारी ने किया है। जिसमें अरशद वारसी, जावेद जाफरी, शक्ति कपूर, गीता बसरा और रणजीत भी मुख्य भूमिकाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे एक उम्दा अदाकारा के तौर पर तो सोहा अभी तक कोई विशेष पहचान नहीं बना पाई हैं। शायद अपने कैबरे के लटकों-झटकों से वह दर्शकों का दिल जीतने में जरूर कामयाब हो जाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें