सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि ये वीडियो सात जुलाई का है। इस वीडियों को साझा करते हुए सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा, 'सुबह-सुबह साढ़े छह बजे हमारे घर में।' इस वीडियो में अपने पिता को इस तरह दिल खोलकर डांस करते हुए देखने के बाद इनाया भी अपने नन्हें कदमों को नहीं रोक पाईं और पिता के डांस को फॉलो करने लगी। इन दोनों के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है और इनाया और कुणाल मस्ती में गाना गाते डांस कर रहे हैं। कुणाल का बेटी के साथ बच्चा बनकर इस तरह से डांस करने वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया। पिता और बेटी की बॉन्डिंग को दर्शाता ये वीडियो बहुत ही शानदार है।
प्रशंसकों ने दी ये प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद प्रशंसक अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बहुत ही प्यारा है। पिता और बेटी का ये बॉन्ड बहुत अद्भुत है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज के दिन में देखी गई सोशल मीडिया पर ये सबसे प्यारी चीज है।'किसी यूजर ने कहा, 'बहुत प्यारा, भगवान आपको खुश रखे।' कई यूजर्स ने तो इमोजी भेज कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। सोहा अली खान और कुणाल खेमू बेटी इनाया के साथ मस्ती करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।