इसके अलावा एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। उन्होंने भी अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आखिरकार वैक्सीनेशन हो गया। जैब्बड।’ उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा ली है। उन्होंने अपनी और पत्नी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वैक्सीनेटेड।' बता दें, फरवरी में सूर्या कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने पोस्ट करते हुए फैंस को दी थी। अभिनेता कुछ ही दिनों में संक्रमण से स्वस्थ हो गए थे।
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों के लिए वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स खुद के वैक्सीनेशन की तस्वीरें शेयर कर लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं।