अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि कोई एक साल से इंस्टाग्राम के साथ-साथ फेसबुक पर उनकी नकली प्रोफाइल बनाकर महत्वाकांक्षी मॉडल और अभिनेत्रियों के साथ बातचीत कर रहा था। इस बारे में वर्सोवा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में निर्देशक ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन कई शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। राघवन ने पुलिस को बताया कि उनका एक ही फेसबुक अकाउंट है। इसके अलावा वह किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है। उन्होंने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि मार्च में, एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री ने उनसे संपर्क किया और उन्हें बताया कि फेसबुक पर उनके नाम वाली आईडी से एक व्यक्ति ने एक्ट्रेस के साथ चैट की और उन्हें एक वेब सीरीज में एक भूमिका की पेशकश की।
Amisha Patel: पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच
शख्स ने कथित तौर पर महिला से कहा कि वेब सीरीज में कुछ बोल्ड सीन है जिसके लिए उसे एक फोटोशूट कराना होगा। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उसने निर्देशक की एक फर्जी ईमेल आईडी भी दी और उसे फोटोग्राफरों से संपर्क करने के लिए कहा। यह बात जानने के बाद निदेशक ने महिला को सतर्क किया कि यह एक नकली प्रोफाइल थी और बाद में पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शनमुगा थंगावेल को हाल ही में तमिलनाडु के तिरुचेंगोडे से गिरफ्तार किया है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) और आईटी अधिनियम की 66 सी (पहचान की चोरी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उन महिलाओं की तलाश कर रही है, जिनके साथ ठगी की गई है।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने कॉफी विद करण को बताया बकवास शो, बोले- मैं वहां नहीं जा सकता, क्योंकि...