बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी डेब्यू फिल्म से इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म के लिए उनको अवॉर्ड भी मिले थे। इस वीडियो के बारे में उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस तरह की खबर जब पढ़ी तो उनको हंसी आ गई। उन्होंने यह एकदम बेवकूफी है। वह काफी साल बाद अपने खास दोस्त से मिली थीं। ये उन दोनों के मिलने का तरीके था, जिसे लोगों ने अलग नजर से देख लिया था।
अमीषा, अब्बास से हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान मिली थीं। दोनों ने साथ में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। वीडियो में अमीषा और बॉबी देओल की फिल्म क्रांति का गाना चल रहा था। अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा। अमीषा ने बताया, उसे मेरा ये गाना पसंद है। इसलिए हमने बस ऐसे ही इस पर परफॉर्म कर दिया। जिसे एक दोस्त ने रिकॉर्ड किया था। यह काफी क्यूट बन गया तो हम दोनों ने पोस्ट कर दिया था।