'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। नए एपिसोड में उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। इस पर 'बिग बॉस 20' की एक्स कंटेस्टेंट का रिएक्शन सामने आए हैं।
सलमान एक हिपोक्रेट बेवकूफ हैं
'बिग बॉस 20' की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान को ‘हिपोक्रेट’ बताया है। उनका कहना है कि जब वह ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं, तब सलमान ने उनके शरीर और चेहरे को लेकर कमेंट किया था। सोफिया ने सलमान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी तुलना गौहर खान से भी की थी।
सोफिया ने रविवार, 20 सितंबर को एक्स पर सलमान के शर्ट उतारने वाले वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सलमान एक हिपोक्रेट बेवकूफ हैं। जब मैं बिग बॉस में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी और गौहर से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है।'
सोफिया हयात
- फोटो : इंस्टाग्राम @thesofiahayat
सलमान के अंदाज पर फिदा हुए फैंस
सोफिया का यह पोस्ट सलमान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के खिलाफ बात की थी। ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान ने बताया कि किस तरह कलाकारों को लगातार उनके लुक और शरीर को लेकर बिना मांगे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है।
सलमान के इस अंदाज की कई फैंस ने तारीफ भी की। हालांकि, सोफिया हयात ने इसी मौके पर ‘बिग बॉस’ के अपने पुराने अनुभव को याद किया और सलमान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ दिए बयान पर सवाल उठाए।
सोफिया का पोस्ट-
फिल्म 'मातृभूमि'
- फोटो : X
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
- वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे।
- इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
- फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था और इसे पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था।
- हालांकि, फिल्म की रिलीज टल गई है और अभी इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ये भी पढे़ं- बिग बॉस 20: 'ये कैटरीना के लिए...', सलमान के ट्रोलर्स पर भड़कने के बाद फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन; कही ये बात