फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी: 'दीवार' और 'शोले' के वक्त कैसे शिफ्ट मैनेज करते थे अमिताभ? बिग बी के खुलासे से हैरान रह गए लोग

Sun, 20 Sep 2026 11:40 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक खास कॉमेडी एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन से अपने पुराने करियर के दिनों पर खुलकर बात की। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्में 'शोले' और 'दीवार' आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म्स के डायलॉग से लेकर गाने तक आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। अब बिग बी ने केबीसी के एक एपिसोड में इनकी शूटिंग को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की हैं। 
विज्ञापन


वरुण ने पूछा दिलचस्प सवाल
दरअसल, वरुण ग्रोवर शो के खास एपिसोड में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ से पूछा, 'साल 1975 में आपकी तीन बड़ी फिल्में आईं थी- 'दीवार', 'शोले' और 'चुपके चुपके'। तीनों में एकदम ही अलग रोल थे और जहां तक मुझे याद है, उन दिनों में शूट काफी दिनों तक चलता था। तो आप ऐसे में अपनी शूटिंग और किरदारों में बदलाव को कैसे मैनेज करते थे?' 

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ का जवाब सुन हैरान रह गए लोग
इस पर बिग बी ने बताया, 'उस जमाने में हम 2-3 फिल्में एक साथ एक ही दिन में करते थे। क्योंकि एक तो नौकरी का सवाल होता था। दूसरा ये था कि उन लोगों को बहुत फाइनेंस नहीं मिल पाता था। हम लोग कम से कम 2-3 फिल्में एक दिन में करते थे। एक शिफ्ट सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होती थी। दूसरी होती थी 2 बजे से लेकर रात के 10-11 बजे तक। और जब तीन फिल्में करते थे, तो रात को 10 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 6 की शिफ्ट होती थी।'

बिग बी ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और तालियां बजाने लगे।  

देखें वीडियो- 
विज्ञापन

कल्कि - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
  • वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 18 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।
  • ये शो सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।
  • वहीं फिल्मों की बात करें, तो बिग बी जल्द ही कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे।
  • फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं।
  • इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: 'आपने फिल्म की टिकट खरीदी, हमें नहीं खरीदा', सलमान का ट्रोल्स को करारा जवाब; बताई बाल्ड लुक की वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें