फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान: बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी ने सलमान पर बोला हमला; लगाया ऐसा आरोप, बोलीं- 'मेरे शरीर और चेहरे पर..'

Sun, 20 Sep 2026 01:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ के हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान का शर्टलेस होकर ट्रोल्स को जवाब देना काफी चर्चा में है। अब पूर्व ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट ने सलमान के इस स्टैंड पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। नए एपिसोड में उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। इस पर 'बिग बॉस 20' की एक्स कंटेस्टेंट का रिएक्शन सामने आए हैं। 
विज्ञापन


सलमान एक हिपोक्रेट बेवकूफ हैं
'बिग बॉस 20' की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान को ‘हिपोक्रेट’ बताया है। उनका कहना है कि जब वह ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं, तब सलमान ने उनके शरीर और चेहरे को लेकर कमेंट किया था। सोफिया ने सलमान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी तुलना गौहर खान से भी की थी।

सोफिया ने रविवार, 20 सितंबर को एक्स पर सलमान के शर्ट उतारने वाले वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सलमान एक हिपोक्रेट बेवकूफ हैं। जब मैं बिग बॉस में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी और गौहर से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है।'
विज्ञापन

सोफिया हयात - फोटो : इंस्टाग्राम @thesofiahayat
सलमान के अंदाज पर फिदा हुए फैंस
सोफिया का यह पोस्ट सलमान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के खिलाफ बात की थी। ‘वीकेंड का वार’ के दौरान सलमान ने बताया कि किस तरह कलाकारों को लगातार उनके लुक और शरीर को लेकर बिना मांगे कमेंट्स का सामना करना पड़ता है।

सलमान के इस अंदाज की कई फैंस ने तारीफ भी की। हालांकि, सोफिया हयात ने इसी मौके पर ‘बिग बॉस’ के अपने पुराने अनुभव को याद किया और सलमान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ दिए बयान पर सवाल उठाए।

सोफिया का पोस्ट-
विज्ञापन

फिल्म 'मातृभूमि' - फोटो : X
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
  • वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।
  • फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था और इसे पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था।
  • हालांकि, फिल्म की रिलीज टल गई है और अभी इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

ये भी पढे़ं- बिग बॉस 20: 'ये कैटरीना के लिए...', सलमान के ट्रोलर्स पर भड़कने के बाद फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन; कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें