बिग बी ने ली चुटकी
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'सर जी जूनियर बच्चन जी को हिंदी में बोलने के लिए कहिए। इंग्लिश हमारी समझ में बराबर नहीं आती है।' दरअसल, यूजर ने यह बात अंग्रेजी में लिखी है। इस पर बिग बी ने जवाब लिखा है, 'वाह ! क्या दृष्टिकोण है आपका ! अद्भुत ! बोलने को कहते हो हिन्दी में और लिखते हो अंग्रेजी अक्षरों में'!
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। लिख रहे हैं, 'वाह, बच्चन साहब क्या जवाब दिया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बात में दम है'। वहीं, कुछ लोग यूजर के पक्ष में बोलते दिखे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसने बोलने के संदर्भ में बात की है, लिखने के नहीं। ज्यादातर लोग अंग्रेजी नहीं समझ पाते। अभिषेक बच्चन से कहिए कि वे हिंदी में बोला करें। इस शख्स को अभिषेक बच्चन की बात में रुचि होगी'। कुछ यूजर सवाल कर रहे हैं, 'आपने ट्वीट में 'चुप' क्यों लिखा था'?
Naga Chaitanya: भाई राणा दग्गुबाती के साथ खिंचवाई तस्वीर, चै को दी बधाई, शर्माते दिखे दूल्हे मियां नागा चैतन्य