फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी के कराया था अंडरकट हेयरस्टाइल, पति की जमानत के लिए मांगी थी मन्नत

Tue, 26 Oct 2021 03:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने अंडरकट हेयर कट को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अपने अंडरकट हेयर कट को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। उनके फैंस को एक्ट्रेस का ये बोल्ड काफी पसंद आया था। 

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के इस नए हेयर स्टाइल ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनके इस यूनिक स्टाइल की काफी तारीफ कर रहे थे। हालांकि, शिल्पा के इस नए लुक को लेकर सबके मन में कई सवाल भी थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस के इस नए हेयरस्टाइल खास वजह सामने आई है। 

 

 

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा की वजह से यह नया हेयरस्टाइल करवाया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति को पोनोग्राफी मामले में जमानत मिल जाएगी, तो वे अपना सिर मुंडवाएंगी। ऐसे में पति राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी ये मन्नत पूरी की।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा पोनोग्राफी मामले में करीब 2 महीने से जेल में बंद थे। पुलिस ने 19 जुलाई को अडल्ट कंटेंट बनाने और उसे प्रदर्शित करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद करीब दो महीने बाद यानी 21 सितंबर को उन्हें जेल से जमानत मिल गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें