सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा की वजह से यह नया हेयरस्टाइल करवाया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति को पोनोग्राफी मामले में जमानत मिल जाएगी, तो वे अपना सिर मुंडवाएंगी। ऐसे में पति राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी ये मन्नत पूरी की।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा पोनोग्राफी मामले में करीब 2 महीने से जेल में बंद थे। पुलिस ने 19 जुलाई को अडल्ट कंटेंट बनाने और उसे प्रदर्शित करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद करीब दो महीने बाद यानी 21 सितंबर को उन्हें जेल से जमानत मिल गई थी।