एक्टर शिल्पा शेट्टी ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ अपने योग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, फ्रेम में पतंजलि के राजा के साथ ‘अंजलि’। स्वामी जी का हमें आशीर्वाद देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। योग से ही होगा! आत्मानमस्ते!”
इसके अलावा सोनी की तरफ से जारी वीडियो में बाबा रामदेव अपनी तुलना शो की एक कंटेस्टेंट्स नीरजा तिवारी से करते हुए दिख रहे है। दरअसल, शो के होस्ट रामदेव के सामने नीरजा की तारीफ करते हुए कहते है कि, नीरजा के सुपरमूव्स में योगा ही योगा है। इस पर बाबा कहते है कि नीरजा तो उनसे भी ज्यादा फुर्तीली और तेज है।
वहीं, शो के रविवार को आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री तब्बू शो हिस्सा बनेंगी। इस दौरान तब्बू अपनी फिल्म ‘विजयपथ’ के फेमस गाने ‘रुक रुक रुक’ पर डांस करते हुए भी नजर आएंगी। शिल्पा ने इसका भी एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”रुक, रुक, रुक….कुक, कुक,कुक जैसा लगता है। खुशनसीब हूं कि आप मेरी लाइफ में और शो पर साथ हो।“