फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पटाखे ना जलाने की अपील नेहा धूपिया पर पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल

Sat, 06 Nov 2021 09:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में बीते दिनों दीपावली का त्योहार मनाया गया। सभी से इस खास मौके को धूमधाम से मनाया। हालांकि, प्रदूषण को देखते हुए कई जगहों पटाखों पर प्रतिबंध था। लेकिन बावजूद इसके देशभर में जमकर आतिशबाजी हुई। ऐसे में हर दिवाली कई बॉलीवुड स्टार्स फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील करते हैं। इसी बीच इस बार दिवाली के अगले दिन यानी गोवर्धन पूजा पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की थी। हालांकि, उनकी इस अपील का लोगों पर उल्टा ही असर होता दिखाई दे रहा है।

दरअसल, अभिनेत्री को इस अपील के बाद से ही सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ट्रोलर्स ने नेहा की स्मोक करते हुए फोटोज शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर लिखते हुए कहा, प्लीज पटाखे जलाना बंद करें। ये हमारे पर्यावरण के साथ हमें भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लीज...! उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने कहा, 'हाई कार्बन फुटप्रिंट वाली अल्ट्रा लग्जरी लाइफस्टाइल जीना बंद करें। इससे भी ज्यादा दर्द होता है।"

नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब नेहा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकारी होना पड़ा हो। नेहा अक्सर अलग- अलग मुद्दों पर अपने विचार खुलकर रखती हैं और इसी वजह से उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्हें आखिरी बार काजोल और श्रुति हसन स्टारर शार्ट फिल्म 'देवी' में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें रोडीज रिवॉल्यूशन में एक गैंग लीडर के रूप में भी देखा गया था। इसके अलावा नेहा को 'सिंह इज किंग', 'हिंदी मीडियम', 'तुम्हारी सुलु' और 'लस्ट स्टोरीज' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए सराहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें