फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कैटरीना कैफ ने शेयर किया अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का मजेदार वीडियो, प्रमोशन के पहले दिन सोते नजर आए एक्टर

Sun, 24 Oct 2021 08:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ,अक्षय कुमार,रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से रिलीज के इंतजार में अटकी बॉलीवुड फिल्म सूर्यवंशी जल्दी रिलीज होने वाली है। ऐसे में इन दिनों फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में व्यस्त है। इसी बीच प्रमोशन में बिजी फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी सोशल मीडिया पर लगातार प्रमोशन और बीटीएस वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अभिनेता अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इंटरनेट पर इस वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है।

शेयर किए गए वीडियो में कैटरीना कहती हैं आज फिल्म सूर्यवंशी के प्रमोशन का पहला दिन है और मैंने रोहित शेट्टी और अक्षय को इतना एक्साइटेड कभी नहीं देखा। यह कहते ही कैटरीना कैमरा घुमा कर दिखाती है कि रोहित खिड़की किनारे बैठे हैं जबकि अक्षर उनकी गोद में सोते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

 

इसके बाद कैटरीना आगे कहती है कि आप सुबह 5 बजे उठ जाते हैं तो थकान तो होगी ही। वहीं, वीडियो में अक्षय कैटरीना को इसे रिकॉर्ड करने से रोकते नजर आए। उन्होंने कहा 'कैटरीना रिकॉर्ड मत करो, हमारी रेपुटेशन खराब हो जाएगी।'

विज्ञापन

अक्षय कुमार,रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्ट किया गया है। फिल्म में अक्षय के अलावा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले महीने दिवाली वीकेंड यानी 5 नवंबर को रिलीज होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें