फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शहनाज गिल के गाने को सुन भावुक हुए क्रिकेटर राशिद खान, बोले- अल्लाह आपको ताकत दे…

Sat, 30 Oct 2021 07:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शहनाज गिल के गाने 'तू यहीं है' ने एक बार फिर उनके फैंस को भावुक कर दिया है। 'सिडनाज' की जोड़ी को याद कर उनके फैंस की आंखे नम हो गई हैं।
विज्ञापन
शहनाज गिल, राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज गिल ने हाल ही उनकी याद में एक गाना रिलीज किया है। शहनाज गिल के गाने 'तू यहीं है'  ने एक बार फिर उनके फैंस को भावुक कर दिया है। 'सिडनाज' की जोड़ी को याद कर उनके फैंस की आंखे नम हो गई हैं। इसी बीच अब शहनाज के इस वीडियो पर अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शहनाज के इस गाने पर कमेंट करते हुए राशिद ने बहुत सारी हिम्मत और ताकत के लिए दुआएं कीं।

शहनाज गिल ने अपने इस गाने में सिद्धार्थ और अपने बिग बॉस में गुजारे पलों को दिखाया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह शहनाज उनके बिना एक पल भी नहीं रह सकती थी और आज कैसे वह उनके बिना ही जीना सीख रही हैं। 

 

विज्ञापन

शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
यह गाना सुन राशिद अपने दुख को बयां करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस वीडियो को देख राशिद ने अपने इंस्टाग्राम पर शहनाज के लिए दुआएं मांगते हुए कमेंट किया "अल्लाह आपको ताकत दे.." इसके साथ उन्होंने कई हार्ट इमोजी भी शेयर किए। अफगान खिलाड़ी राशिद खान आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है।

शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल के इस गाने को यूट्यब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं इन दिनों यह गाना इंटरनेट पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने में शहनाज अकेले घूमती नजर आ रही हैं और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिताए गए पल याद कर रही है। गाने में बिग बॉस 13 से सारे सीन लिए गए है, जहां पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से वजह से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के यूं अचानक चले जाने से शहनाज का बुरा हाल हो गया था। यहां तक कि उनके फैंस और कई सेलेब्स भी इस खबर को सुन स्तब्ध रह गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें