फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः ऐश जैसा दिखना ही स्नेहा की पहचान

Tue, 18 Dec 2012 12:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नेहा उलाल को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की 'मौसमी' नायिका कह सकते हैं। वह एक सीजन में चर्चाओं में आईं उसके बाद हमेशा के लिए गायब हो गईं। स्नेहा की चर्चा कभी भी उनकी फिल्मों या उनके अभिनय को लेकर नहीं हुई। स्नेहा की चर्चा हमेशा इस बात को लेकर हुई कि उनकी शक्ल और आंखे ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं।
विज्ञापन


स्नेहा उलाल के फिल्मों में आने की वजह भी उनका चेहरा और आंखे बनी। सलमान खान उनको इंडस्ट्री में लेकर आए। 2004 के आसपास जब उनका ऐश्वर्या रॉय से ब्रेकअप हुआ तो उन्हीं दिनों उनकी मुलाकात स्नेहा उलाल से हुई। सलमान को स्नेहा, ऐश्वर्या राय जैसी लगीं। सलमान को लगा कि वह दुनिया को ऐश्वर्य की डुप्लीकेट से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं। साथ ही वह ऐश्वर्या को इस बात के लिए जला भी सकते हैं कि उनके जैसी और भी लड़कियां इंडस्ट्री में हैं।

 सलमान स्नेहा के साथ 'लकी नो टाइम फॉर लव' फिल्म की। फिल्म में किसी रूप में सलमान और स्नेहा की जोड़ी बनती नहीं दिखती थी। 2005 में रिलीज हुई यह फिल्म चल नहीं पाई। फिल्म के न चलने के बाद भी स्नेहा की चर्चा इंडस्ट्री में खूब हुई। कुछ फिल्मी जानकार उन्हें इंडस्ट्री का भविष्य भी बताने लगे। कुछ समय मीडिया में लाइट में रहने के बाद स्नेहा धीरे-धीरे करके चर्चाओं से हटती गईं।
विज्ञापन

 
एक साल के बाद स्नेहा एक बार फिर दिखीं। इस बार उन्होंने सलमान के भाई सोहेल खान के साथ जोड़ी बनाई। इस फिल्म को दिलाने में भी सलमान का योगदार रहा। 'आर्यन' नाम की यह फिल्म भी चल नहीं पाई। एक फुलस्ट्रीम नायिका के रोल में स्नेहा का करियर बस इतना ही था। इसके बाद स्नेहा की 'जाने भी दो यारों', 'काश मेरे होते' और 'क्लिक' जैसी मल्टीस्टारर फिल्में भी आईं। यह फिल्में भी फ्लाप रहीं।

इसी साल स्नेहा की एक गुमनाम सी फिल्म 'इट्स रॉकिंग' रिलीज हुई। फिल्म को न तो थिएटर मिले और न ही दर्शक। कह सकते हैं कि ऐश्वर्य जैसी दिखने के अलावा स्नेहा के हाथ और कुछ नहीं लगा। अपनी पहचान बनाए रखने के लिए स्नेहा ने कुछ तमिल और तेलुगू फिल्में नायक प्रधान फिल्में कीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें