फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: बॉलीवुड में ये बदलाव लाना चाहते हैं अक्षय कुमार, स्काई फोर्स एक्टर ने दिया वीर पहाड़िया को जवाब

Sat, 25 Jan 2025 12:17 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया ने आईएमडीबी के एक चैट शो में आपस में ही कुछ सवाल जवाब किए हैं। इस दौरान अक्षय ने इंडस्ट्री में क्या बदलाव लाने हैं इस बारे में बात की है।
विज्ञापन
वीर पहाड़िया-अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की थी। उन्होंने अब तक अपनी फिल्मी यात्रा में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। अभिनेता ने कहा कि फिल्म उद्योग एक परिवार होने के बावजूद एकता की कमी है। चैट में, अक्षय के साथ उनके सह-अभिनेता वीर पहाड़िया भी थे और वीर ने अक्षय से बॉलीवुड में उनके करियर के बारे में पूछा।
विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वीर पहाड़िया ने पूछा सवाल
आईएमडीबी के एक चैट शो में वीर ने अक्षय से कई सवाल पूछे, जिनमें से एक था, "क्या फिल्मों या बॉलीवुड के बारे में कुछ ऐसा है जिसे आप बदलना चाहेंगे?" इस पर अक्षय ने तुरंत जवाब दिया, "अगर मुझे हमारे उद्योग के बारे में कुछ भी बदलने का मौका मिलता है, तो मैं हमारे उद्योग में और अधिक एकता लाना चाहूंगा।"

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इंडस्ट्री को लेकर कही ऐसी बात
अक्षय कुमार ने कहा, हम एक परिवार की तरह हैं। हम एक आइसोलेशन में काम करते हैं। अब हम अलग होते जा रहे हैं। हमें एक दूसरे की सफलता को भी मनाना चाहिए। इससे हमारे और दूसरों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अजय देवगन ने कही ये बात
अजय देवगन ने भी कुछ ऐसा ही एक इंटरव्यू के दौरान कहा था। अजय देवगन ने कहा, मैं मानता हूं कि हमारे पास एकता नहीं हूं। इस बात को अक्षय कुमार ने भी माना। उन्होंने कहा, मैं इस बात की सराहना करता हूं कि किस तरह से एक साथ मिलकर काम करते हैं। दोनों इस दौरान साउथ सिनेमा के काम को लेकर बात कर रहे थे।

R Madhavan: आर माधवन बोले-‘फिल्म बड़ी हो या छोटी तभी चलती है जब…’, कल्ट मूवीज की री-रिलीज पर क्या कहा?

विज्ञापन

अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार इन दिनों 'शंकरा', 'जॉली एलएलबी 3' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें