म्यूजिक इंडस्ट्री को कई हिट गाने देने वाली सिंगर ऊषा उत्थुप का नया बंगाली सॉन्ग फैंस के बीच रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल 'मोन मंचे ना आर' है। इस गाने को हाल ही में कोलकाता के ‘ट्रिंकास रेस्तरां एंड बार’ में लॉन्च किया गया है।
संगीत की दुनिया का जाना माना नाम ऊषा उत्थुप ने कई हिट गाने गए हैं और अब उनका एक नया बंगाली गाना फैंस के बीच रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल 'मोन मंचे ना आर' है। इस गाने के गीतकार राजीव दत्ता और संगीतकार सुवाजीत रे हैं और इसे हाल ही में कोलकाता के ‘ट्रिंकास रेस्तरां एंड बार’ में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘आईएनआरईसीओ-हिंदुस्तान रिकॉर्ड’ द्वारा रिलीज किया गया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऊषा उत्थुप ने साल 1969 में बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने 1978 में पहली बार 'आईएनआरईसीओ- हिंदुस्तान रिकॉर्ड' के लिए अपना पहला बंगाली भाषा में गाना गाया था, जिसका नाम 'अहा तुमी सुंदरी कोतो कोलकत्ता' था। यह गाना भी फैंस को खूब पसंद आया था।’ वहीं, अब 44 साल बाद वह फिर से 'आईएनआरईसीओ- हिंदुस्तान रिकॉर्ड' के साथ जुड़ी हैं, जिसे वह अपनी घर वापसी मानती हैं।
ऊषा उत्थुप ने कहा कि यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है। INRECO और हिंदुस्तान रिकॉर्ड के लिए इस खूबसूरत गीत को गाकर बहुत अच्छा लगा है। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा, 'मैं अपने संगीतकारों, गीतकारों, ऑडियो कंपनियों, निर्माताओं और सबसे बढ़कर, फैंस का हमेशा आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर अपना प्यार बरसाया और मैंने यह नया गाना गाया। मैं अपनी खुशी साझा करने के लिए देव के लिए वास्तव में आभारी हूं।
वहीं, ‘आईएनआरईसीओ-हिंदुस्तान रिकॉर्ड’ के सीईओ दीपंजन शाह का भी मानना है कि यह गाना फैंस के बीच छा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुरानी यादें ताजा करने जैसा है। हम 44 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। लोगों को यकीनन यह गाना पसंद आएगा।