फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Nigam: सोनू निगम ने दिल खोलकर की शाहरुख खान की तारीफ, बोले- 'उन्होंने हमेशा गानों का क्रेडिट दिया'

Tue, 26 Aug 2025 09:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam Praises Shah Rukh Khan: मशहूर सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की दिल खोलकर तारीफ की है। सोनू का कहना है कि उन्होंने शाहरुख जैसा शानदार व्यवहार वाला कोई एक्टर नहीं देखा। 
विज्ञापन
सोनू निगम-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के अभिनय के दीवाने दुनियाभर में हैं। शाहरुख अच्छी अदाकारी के साथ-साथ अच्छे काम के लिए भी जाने जाते हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोग अक्सर उनसे जुड़े किस्से सुनाते हैं। हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने भी किंग खान की तारीफ की है। सोनू निगम ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने शाहरुख जैसे शानदार व्यवहार वाला कोई और एक्टर नहीं देखा।

विज्ञापन

बोले- 'इतना शालीन व्यवहार करने वाला एक्टर नहीं देखा'
सोनू निगम ने हाल ही में फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में शाहरुख खान के बारे में बातचीत की। सिंगर ने शाहरुख की तारीफ में कहा, 'वे (शाहरुख) वाकई एक खास शख्सियत हैं, जो कड़ी मेहनत से अपने फील्ड में शीर्ष पर पहुचे हैं'। सोनू निगम ने शाहरुख खान के विनम्र व्यवहार और उदारता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेनस्ट्रीम के अभिनेता को इतना शालीन व्यवहार करते नहीं देखा, जबकि उनके पास अहंकार के तमाम कारण हो सकते हैं। 

आमिर खान से हुई है हाल ही में दोस्ती
सोनू निगम ने बताया कि हाल ही में उनकी दोस्ती आमिर खान के साथ हुई है। आमिर को भी सोनू निगम ने एक बेहतरीन इंसान बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि शाहरुख की इन वर्षों में निरंतरता बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने हमेशा उनके गानों का क्रेडिट उन्हें दिया है, भले ही ऐसा करने की उनकी कोई बाध्यता न रही हो। सोनू निगम ने जोर देकर कहा कि शाहरुख का इंडस्ट्री में जो कद है, उस कद के किसी व्यक्ति के लिए दूसरों के योगदान को खुले तौर पर स्वीकार करना और उसकी तारीफ करना बहुत ही दुर्लभ है। जहां क्रेडिट देना चाहिए, वहां क्रेडिट देना। 

Ravi Mohan: पत्नी से अलगाव के बाद रवि मोहन ने गर्लफ्रेंड को भगवान का भेजा तोहफा कहा, भावुक हुईं केनिशा
विज्ञापन

शाहरुख खान के कई गानों को दी है सोनू ने आवाज
सोनू निगम ने कहा कि वे दूसरों को उनके काम का क्रेडिट देने की शाहरुख खान की आदत की खासतौर से तारीफ करते हैं, खासकर तब जब इंडस्ट्री में कई लोग अक्सर दूसरों के योगदान को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सिंगर अक्सर आइकॉनिक गाने गाते हैं, मगर दूसरे लोग उन्हें सम्मान दिए बिना ही पुरस्कार ले लेते हैं। मगर, शाहरुख खान इससे हमेशा बचते हैं। बता दें कि सोनू निगम ने शाहरुख खान के लिए 'कल हो ना हो', 'सूरज हुआ मद्धम', 'मैं अगर कहूं', 'दो पल', 'तुम्ही देखो ना', 'तुझमें रब दिखता है' और 'ये दिल दीवाना' समेत कई गाने गाए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें