फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर बिपाशा बसु की बेटी देवी ने बनाए गणपति, भारती सिंह के बेटे गोला ने बजाया ढोल

Tue, 26 Aug 2025 09:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganpati Bappa Morya: आज सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु की बेटी देवी ने गणेश चतुर्थी के उत्सव के लिए गणपति बनाए तो वहीं भारती सिंह के बेटे गोला ने ढोल बजाया। इन दोनों ही स्टार्स के बच्चों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
भारती सिंह का बेटा गोला और बिपाशा की बेटी देवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी का उत्सव हर कोई धूमधाम से मनाता आया है। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स धूमधाम से इस पर्व को मनाते आए हैं। आज सोशल मीडिया पर भारती सिंह का बेटा गोला और बिपाशा बसु की बेटी गणपति उत्सव को लेकर छाए हुए हैं। देखिए इनके शानदार वीडियोज..

विज्ञापन

देवी का क्यूट वीडियो
बिपाशा बसु की बेटी का एक क्यूट वीडियो खुद बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया'। इस वीडियो में देवी गणपति की मूर्ति बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देवी ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद क्यूट दिख रही हैं। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देवी के इस वीडियो पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक्टर अहान पांडे की मां डीन पांडे ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'सबसे प्यारा छोटा कलाकार', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी गणेश चतुर्थी', एक और फैन ने लिखा, 'मेहनती राजकुमारी।'

गोला का वीडियो हुआ वायरल
भारती सिंह के बेटे गोला के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें से एक वीडियो में भारती डांस करती नजर आ रही हैं और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी डांस कर रहे हैं। वहीं उनका बेटा गोला ढोल पर बैठा नजर आ रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में भारती का बेटा गोला खुद ढोल बजाता नजर आ रहा है। गोला के दोनों ही वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
भारती सिंह के बेटे गोला के इस प्यारे वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया', एक फैन ने लिखा, 'मुझे पसंद है कि कैसे वह (भारती) उसे अपने बचपन का आनंद लेने देती है और उसे सेलिब्रिटी बच्चा नहीं बनने देती', वहीं कई फैंस ने गोला के इन क्यूट वीडियोज पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें