फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना मोहापात्रा को पसंद नहीं आया दिव्या खोसला का गाना 'तेरी आंखों में', ट्वीट कर कही ये बात

Sat, 10 Oct 2020 09:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोना मोहापात्रा, दिव्या खोसला - फोटो : File Photo
विज्ञापन

टी-सीरीज के मालिक की पत्नी, प्रोड्यूसर व एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार का दूसरा एल्बम ''तेरी आंखों में'' हाल ही में रिलीज किया गया। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दिया है। इस गाने को दर्शन रावल और नेहा कक्कड़ ने गाया है, जबकि संगीत मनन भारद्वाज ने दिया है। वैसे तो इस गाने को सभी पसंद कर रहे हैं लेकिन सिंगर सोना मोहापात्रा को ये गाना पसंद नहीं आया।

विज्ञापन


सोना ने सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला पर निशाना साधते हुए लिखा- ''चलो टी सीरीज परिवार के एक और सदस्य ने संगीत को बिजनेस बना दिया है। इसका साउंड भयानक है। गाने में कोई भावनाएं ही नहीं हैं। मैं वाकई दर्शन रावल और नेहा कक्कड़ के लिए बुरा महसूस कर रही हूं।'' सोना ने इसके साथ ही #TakingIndiaForGranted हैशटैग का इस्तेमाल भी किया।

t4

विज्ञापन

याद पिया की आने लगी - फोटो : instagram- @divyakhoslakumar
दिव्या खोसला कुमार ने गाने के रिलीज की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- बरसात में दो खूबसूरत आत्माओं के बीच एपिक लव स्टोरी लेकर आए हैं। इस गाने में दिव्या के साथ पर्ल वी पुरी भी हैं। 

इससे पहले दिव्या खोसला कुमार पर फिल्माया गया गीत ''याद पिया की आने लगी'' पिछले साल ही रिलीज किया गया था। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था और इसे 330 मिलियन व्यू मिले थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें