इस बारे में चर्चा चलने पर ताहिर कहते हैं, “बड़ी राहत की बात है कि मल्टीप्लेक्स फिर से खुल रहे हैं। इससे उन हजारों कर्मचारियों को आखिरकार कुछ चैन मिलेगा, जो थिएटरों के खुले रहने पर निर्भर रहते हैं। यह एक ऐसा सेक्टर है, जिस पर बहुत लंबे लॉकडाउन की गहरी मार पड़ी है। मैं थिएटरों में ‘83’ के रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो थिएटरों को क्रिकेट स्टेडियम में तब्दील कर देगी तथा यह बिग स्क्रीन पर आनंद उठाने के लिए ही बनी है।”
ताहिर को भरोसा है कि थिएटर वह हर जरूरी कदम उठाएंगे, जो फिल्म देखने को एक सुरक्षित अहसास बनाएगा। इस वायरस से मुकाबला करने के लिए वह लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने का अनुरोध भी करते हैं। ताहिर कहते हैं, “थिएटरों में फिल्मों का आनंद उठाने के दौरान उन सुरक्षा मानकों को प्रधानता देना चाहिए, जिनका सिनेमा हॉल और लोगों द्वारा एक संयुक्त प्रयास के तौर पर पालन किया जाना अति आवश्यक है। मास्क पहनना, एक-दूसरे से दूरी बनाए रखना और कोविड-19 के लक्षण दिखने पर बाहर निकलने से बचना सुरक्षा के ऐसे सेल्फ-चेक हैं, जिन पर हमें टिके रहना होगा।”
पढ़ें: ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू होने पर बोलीं मानुषी, राजामौली ने जगाए ऐसी फिल्मों के सपने