आजकल टीवी शो से लेकर सोशल मीडिया तक बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के अफेयर के किस्से हर किसी की जुबान पर चढ़े हुए हैं। हाल ही में कंगना ने एक टीवी शो में इंटरव्यू देते समय ऋतिक के साथ अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
कंगना ने इस इंटरव्यू में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन, आदित्य पंचौली और करण जौहर समेत कई बड़े सेलिब्रिटी की पोल खोलते हुए कई बड़े खुलासे किए। जिसके बाद बॉलीवुड जगत से उनके बारे में तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।
हाल ही में सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी कंगना को सोशल मीडिया पर एक मैसेज दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर कंगना रनौत के लिए एक ओपन लेटर लिखा है। इस लेटर में सोना ने कंगना के इंटरव्यू को एक ‘सर्कस’ बताया है।
पढ़ें- चौथे दिन भी 'शुभ मंगल सावधान' का जलवा बरकरार, जानें कितना हुआ कलेक्शन
सोना मोहपात्रा ने लिखा, 'प्रिय कंगना, मैने हमेशा हर मामले पर आपकी प्रशंसा की है। आप जब बॉलीवुड की ‘क्वीन’ नही बनी थीं तब से ही मैं आपकी प्रशंसक रही हूं। लेकिन आपके इंटरव्यू के बाद जो कुछ भी मीडिया में चल रहा है वो सही नही है।
उन्होंने लिखा,' आपका ये इंटरव्यू आपकी आनी वाली फिल्म के लिए प्रचार के अलावा और कुछ भी नही है। सोना ने अपनी निजी जिंदगी और प्यार के किस्सों को सार्वजनिक करने के लिए कंगना रनौत की निंदा भी की है। सोना ने लिखा कि आपकी इस हरकत की वजह से नारीवाद को गहरा धक्का लगा है।
Singer @sonamohapatra on Kangana. What Kangana is doing is definitely a disservice to the cause of feminism. pic.twitter.com/frzj96sa2z
— Od (@odshek) September 4, 2017