फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 'शुभ मंगल...' के 10 फेवरेट डायलॉग, चढ़े लोगों की जुबान पर

Tue, 05 Sep 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
शुभ मंगल सावधान
विज्ञापन
शुभ मंगल सावधान के डायलॉग्स ही फिल्म की जान हैं। फिल्म हॉल से निकलने के बाद ये डायलॉग आपकी जुबान पर चढ़ जाएंगे। खासतौर पर अलीबाबा और चालीस चोर का जिक्र जिस तरह से इस फिल्म में हुआ है...उससे तो लगता है खुद भी अलीबाबा ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके एक्शन की चर्चा इतने खतरनाक ढंग से रोमांस के लिए होगी..। भूमि और उनकी 'मां' के बीच का संवाद आपके होश उड़ा देगा। शुभ मंगल सावधान के ये डायलॉग टीनेजर्स की जुबान का चढ़ गए हैं।  
विज्ञापन

आगे पढ़ें डायलॉग्स 

1-भूमि की मां-देख बेटा...ये जो औरत क शरीर होता है ना...ये एक रहस्य का खजाना है...और यह एक बंद गुफा की तरह होता है। और गुफा कब खुलती है पता है?
भूमि-जब कोई खुल जा सिमसिम बोलता है मम्मी...

पढ़ें-शुभ मंगल...देखने जा रहे हैं तो हो जाएं ‘सावधान’! पहले जान लें ये 10 बातें
  2-मां-नहीं...नहीं...सुहागरात वाले दिन खुलती है ये गुफा और 40 चोर के लिए नहीं खुलती, बल्कि सिर्फ अली बाबा के लिए खुलती है। 3-भूमि-और अगर अली बाबा गुफा तक पहुंचे ही नहीं तो? 4-मां-अली बाबा क्यों नहीं पहुंचेगा...उसका तो जन्म ही इस गुफा तक पहुंचने के लिए हुआ है।

5-भूमि- एक महीने से ताड़े जा रहे हो आप, फट्टू हैं आप
आयुष्मान-नहीं जी, शर्मा हैं गुड़गांव के

  6-आयुष्मान-पापा जी ये देखो भूरी गाय आयुष्मान के ससुर-ये गाय नहीं बैल है, जेंडर की भी समझ नहीं   7-आयुष्मान-आप नहीं समझोगे मुझे जेंट्स प्रॉब्लम हुई है। भूमि-हां हां मुझे सब समझ आता है, आपको बालतोड़ हुआ है।   8-भूमि की मां-लड़के का रिश्ता आया है ऑनलाइन.. भूमि-वो क्या होता है ? गर्ल्स स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, गर्ल्स फ्रेंड्स…यहां तक की स्विमिंग की क्लास में भी लड़कियों के बैच में डाला आप सबने…अब क्या लड़के का अचार डालूंगी मैं ?
विज्ञापन
9-भूमि की मां अपने पति से-आप मेरी कसम खाइये अलीबाबा को गुफा तक जरूर पहुंचाएंगे 10-अंत में होगा, होगा जरूर होगा...क्या लगता है बाबा से पूछो, क्या कहा बाबा ने...जरूर होगा..  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें