फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के कन्सर्ट में खुद पर हुए हमले पर पहली बार बोले सिंगर शान, खबर फर्जी है

Wed, 31 Oct 2018 02:22 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शान - फोटो : File Photo
सिंगर शान अचानक चर्चा में उस वक्त आ गए जब खबर आई की असम में हुए उनके कॉन्सर्ट के दौरान लोगों ने उन पर पत्थर बरसाए। लेकिन शान ने इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि ये पूरी तरह से गलत खबर है। 
विज्ञापन

2 of 4
शान - फोटो : file photo
सिंगर के अनुसार एक फैन ने कॉन्सर्ट की टिकट को मोड़कर उनकी तरफ फेंका था और उन पर हमले की जो न्यूज आई है वो पूरी तरह से गलत है।

 
विज्ञापन

3 of 4
shan - फोटो : file photo
रिपोर्ट के मुताबिक गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में कॉन्सर्ट के दौरान शान पर किसी ने पेपर बॉल फेंकी। इसके बाद सिंगर को कहते सुना गया उसे स्टेज पर लाओ। तुम जो भी होए कभी किसी आर्टिस्ट पर चीजें मत फेंकना। एक परफॉर्मर की रेस्पेक्ट करना सीखो।

 
विज्ञापन

4 of 4
shan - फोटो : file photo
रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि गुस्से में शान ने कहा मुझे तेज बुखार था। मैंने दवाइयां खाई हैं। मैं यहां सारी रात तुम लोगों के लिए परफॉर्म कर रहा हूं और अगर इस तरह का रिस्पॉन्स है और इस तरह के लोग हैं तो मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। खबर है कि भीड़ शान का इसीलिए विरोध कर रही थी क्योंकि वो बंगाली में गाने गा रहे थे। लोग आहत थे कि वो असम में बंगाली गाना गा रहे थे। बाद में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शान से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें