फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के रिश्ते के बारे में अब हर कोई जानता है। ये दोनों सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर इशारे छोड़ते रहते हैं पर अब तक आधिकारिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बात नहीं करते हैं।
विज्ञापन
2 of 3
farhan akhatar
- फोटो : file photo
हाल ही एक इवेंट पर शिबानी से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, मुझे डेटिंग करने के बारे में कोई घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है। ये मुझे तय करना है कि मैं अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में कब और क्या साझा करना चाहती हूं और ये दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे देखते हैं।
फरहान संग अपने रिश्ते को लेकर शिबानी ने कहा हम सार्वजनिक लोग हैं इसलिए लोग ये कहने के हकदार हैं कि वो क्या चाहते हैं। लेकिन मुझे उनकी राय की परवाह नहीं है। मुझे पता है कि मैं कौन हूं और मैं किसे डेट करने में सहज हूं। साफ है शिबानी और फरहान फिलहाल आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए इशारों.इशारों में ही वह बात कर रहे हैं।