फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: एक शो में जावेद अख्तर के साथ ऐसी हरकत कर बैठे मीका सिंह, फिर पैर छूकर बोले- 'मैं आपका फैन हूं'

Fri, 27 Dec 2024 03:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mika Singh: सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में एआर रहमान के साथ मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर एक झूठ फैलाया था।
विज्ञापन
जावेद अख्तर-मीका सिंह-एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंसान जिन्हें पसंद करता है, उनके साथ मुलाकात का लम्हा उसके लिए खास होता है। लेकिन, अति उत्सुकता में कई बार चीजें हास्यास्पद हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ मीका सिंह के साथ हुआ, जब वे ए आर रहमान से मिले। हाल ही में उन्होंने खुद वह किस्सा साझा किया है। इसके अलावा मीका सिंह ने यह खुलासा भी किया कि एक बार उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर झूठ फैलाया था।

विज्ञापन

मीका सिंह ने बताया कि अपने हिट गाने 'सावन में लग गई आग' को लेकर उन्होंने लोगों के साथ एक झूठ पेश किया। उन्होंने लोगों को बताया कि इस गाने से जावेद अख्तर जुड़े हैं। मीका सिंह ने हाल ही में लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे जावेद अख्तर के बहुत बड़े फैन हैं, ऐसे में उन्हें लगा कि अगर वे लोगों को बताएंगे कि इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं, तो शायद उन्हे ज्यादा सम्मान मिलेगा। इसके अलावा वे लोगों के सामने ये दिखावा भी करते कि गाने के म्यूजिक में एआर रहमान ने मदद की है, जबकि सच्चाई तो ये थी कि गाना खुद उन्होंने लिखा था और म्यूजिक भी उन्हीं का था। 

जावेद अख्तर और रहमान के बारे में फैलाया झूठ
जावेद अख्तर के बारे में फैलाए गए झूठ को लेकर मीका सिंह ने कहा, 'जब मैंने गाना बनाया, तो मैं लोगों से पूछता कि उन्हें ये अच्छा लगा? वे मुझसे पूछते कि इसे किसने लिखा है? और मुझे पता था कि अगर मैंने कहा कि मैंने इसे लिखा है, तो वे गाने को गंभीरता से नहीं लेंगे। इसलिए, मैं लोगों को बताता कि जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं और म्यूजिक में एआर रहमान ने हेल्प की है'। मीका सिंह ने आगे कहा 'मुझे जावेद साहब बहुत पसंद हैं। मैं उनसे कई बार कुछ शो में मिला हूं। मैं हमेशा थोड़ा बदतमीज रहा हूं... मैं चाहता हूं कि वे मुझे अटेंशन दें, लेकिन वे मुझे अटेंशन नहीं देते थे। 'गणपत' के रिलीज होने के ठीक बाद हम एक अवॉर्ड फंक्शन में थे। मुझे भव्य अंदाज में एंट्री करनी थी। मुझे लगा कि जावेद साहब मुझे जरूर नोटिस करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया'।

ये खबर भी पढ़ें:
Dua Lipa Engaged: पॉप सेंसेशन दुआ लीपा ने की सगाई, जानें किसे बनाने जा रहीं लाइफ पार्टनर?

टेबल पर कूदकर कर डाली ऐसी हरकत
मीका सिंह ने आगे बताया कि कुछ वक्त बाद उन्होंने फिर से लेखक का ध्यान खींचने की कोशिश की, लेकिन भाव नहीं मिले। मीका ने आगे बताया, 'फिर मैं टेबल पर कूद गया और उनके कान खींच लिए। इसके बाद उनका सिर पीछे की तरफ मुड़ा। मैंने उसके पैर छुए और बताया कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उन्होंने कहा, 'जाओ'। मैं वास्तव में चाहता हूं कि वह मुझे देखें और मेरे काम की तारीफ करे, लेकिन वह हमेशा पहले मुझे अनदेखा करते हैं। फिर एक दूरी से वे मेरी तरफ हाथ हिलाते हैं'।

ये खबर भी पढ़ें:
YJHD: सिनेमाघरों में दोबारा धमाल मचाएगी 'ये जवानी है दीवानी', निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर उठाया तारीख से पर्दा
विज्ञापन

गलत अंग्रेजी बोलकर एआर रहमान से कही ये बात
मीका ने रहमान से मुलाकात का भी दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि उनकी अंग्रेजी कमजोर है और इसलिए वे शो में रहमान से बात करने में घबरा रहे थे। मीका ने कहा, 'जब मैं उनसे मिला तो मुझे कहना था कि उम्मीद है कि एक दिन मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन, इसके बजाय मैं कह गया, 'एक दिन आप मेरे साथ काम करेंगे'। मीका सिंह ने कहा कि जब बाद में उन्हें पता चला कि उन्होंने गलत बोला है तो काफी शर्मिंदगी महसूस हुई।

ये खबर भी पढ़ें:
Honey Singh-Badshah: 'इंडियन आइडल का सुरीला जज'! हनी सिंह ने बादशाह पर किया तंज, थम नहीं रहा दोनों का विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें