मीका सिंह पिछले दो हफ्तों से मुंबई में घूम-घूमकर लोगों के बीच खाने के पैकेट्स बांट रहे हैं। मीका सिंह ने एक हजार से अधिक लोगों के लिए मुंबई में लंगर की व्यवस्था की है। मीका सिंह ने खाने के पैकेट को लेकर कहा, 'खाने के पैकेट में कभी दाल-चावल, कभी राजमा-चावल तो कभी मीठा चावल होता है। इसके साथ ही लोगों में बिस्किट के पैकेट्स भी बांटे जाते हैं।'
सिंगर ने आगे कहा, 'लोगों को सोशल मीडिया में मदद का दिखावा करने की बजाय खुद ही आगे आकर लोगों की मदद करनी चाहिए। ये ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।' बता दें, पिछले साल भी मीका सिंह मदद के लिए आगे आए थे। मीका सिंह ने दिल्ली में हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था की थी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के लंगर की व्यवस्था अब भी जारी है।