फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19: सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज, फैंस से की खास अपील

Sun, 23 May 2021 10:58 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज। 
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस की वैक्सीन लगवाने की अपील।
  • अर्पिता एक महीना पहले हुई थीं कोरोना संक्रमित।
विज्ञापन
सलमान खान और अर्पिता खान शर्मा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। इस बात की जानकारी देते हुए अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की है। इसके साथ ही फैंस से खास अपील भी की है। 

विज्ञापन


अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर शेयर करते हुए अर्पिता खान ने लिखा, 'हम ना सिर्फ अपनी खुद की सुरक्षा बल्कि अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदार हैंl इसमें हमारा परिवार, हमारे दोस्त, हमारे पड़ोसी और हर वह व्यक्ति, जिसके हम संपर्क में आते हैं, वह शामिल हैं।'
 




उन्होंने आगे लिखा, 'अपना वैक्सीनेशन करवाइएl सुरक्षित रहिएl स्ट्रांग रहिएl' बता दें, करीब एक महीने पहले अर्पिता खान शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीl सलमान ने इस बात का खुलासा फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया थाl 
विज्ञापन

सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा - फोटो : instagram/arpitakhansharma
इसके बाद अर्पिता ने अपने स्वास्थ्य के बारे जानकारी देते हुए कहा था, 'अप्रैल 2021 को मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आ गया थाl हालांकि मैं एसिंप्टोमेटिक थीl मैंने सभी नियमों का पालन किया और भगवान के आशीर्वाद से अब मैं ठीक हूंl सभी लोग सुरक्षित रहिएl अपना ध्यान रखिएl'

सलमान खान की बात करें तो ईद के खास मौके पर उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें