मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में मंगलवार की रात निधन हो गया है। केके अपने दो दिन के कॉन्सर्ट के लिए कोलकाता आए थे। मंगलवार को केके की परफॉर्मेंस का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘हम रहें न रहें कल..’ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस आखिरी शो के वीडियो शेयर कर भावुक हो रहे हैं। सिंगर की मौत से हर कोई स्तब्ध है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।