सिंगर आतिफ असलम इन दिनों सातवें आसमान पर है। उनकी की खुशी का ठिकाना नहीं है। आखिर ऐसा हो भी क्यों न... चलिए बताते है उनकी खुशी के पीछे का राज। दरअसल, सिंगर के घर तीसरी बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर और उनकी पत्नी एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स बन गए हैं। रमजान के इस महीने में अल्लाह ने आतिफ और उनकी पत्नी को बेटी से नवाजा है। बाते चले कि, आतिफ असलम तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली फोटो शेयर कर नाम का खुलासा भी किया है।
बेटी को दिया जन्म
आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया। सिंगर ने पिता बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है और साथ ही अपनी लाडली की पहली झलक भी दिखाई है। आतिफ असलम ने बेटी को अपने दिल की रानी बताते हुए खूब प्यार उड़ेला और इमोशनल पोस्ट भी लिखा।
बेटी के नाम का किया खुलासा
आतिफ ने गर्म कपड़ों में लिपटे अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आखिर इंतजार खत्म हुआ। आ गई मेरे दिल की नई रानी बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक'। आतिफ असलम के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार उड़ेल रहे हैं और पिता बनने पर सिंगर को बधाई दे रहे हैं।
आतिफ असलम और सारा भरवानी ने 29 मार्च 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में शादी की थी। आतिफ अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आतिफ और सारा के पहले से दो बेटे हैं, अब्दुल अहद और आर्यन असलम। अब आतिफ के घर बेटी भी आ गई है। नन्हीं परी के घर आने से आतिफ बेहद खुश हैं।