फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: सगाई के दो साल बाद शादी के बंधन में बंधे अर्जुन-कार्ला, लाल जोड़े में बहुत खूबसूरत लगीं दुल्हन

Wed, 10 Aug 2022 10:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने हिंदु रीति रिवाजों से शादी की है।
विज्ञापन
अर्जुन-कार्ला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर पॉप सिंगर्स में से एक अर्जुन कानूनगो ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस से शादी कर ली है। पिछले काफी समय से दोनों की शादी की चर्चा थी और अब आज दोनों शादी के पवित्र बंधन में बन गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें धडल्ले से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

साल 2020 में दोनों ने एक-दूसरे से सगाई की थी, जिसके दो साल बाद आज यानी 10 अगस्त, 2022 में दोनों ने शादी कर ली है। शादी में दोनों एक-दूसरे का साथ काफी खुश लग रहे हैं। वायरल होती तस्वीरों में अर्जुन जहां वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई हैं, वहीं कार्ला ने लाल रंग का लहंगा पहना है। दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों के साथ ही उनकी एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में  दोनों फेरे लेते दिख रहे हैं।  

बता दें कि दोनों ने परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी में दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे का साथ पाने की खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों साथ में बहुत प्यारे और खूबसूरत लग रहे हैं। इन तस्वीरों में कार्ला के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर साफ नजर आ रहा है। इस शादी की खास बात यह थी कि दिया मिर्जा की तरह ही दोनों की शादी भी महिला पंडित ने ही कराई है। इससे पहले दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।     
विज्ञापन

हिंदू रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने के बाद कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बी-टाउन का नया कपल वाइट वेडिंग भी करेगा। दरअसल, कार्ला क्रिश्चियन हैं, तो अर्जुन और कार्ला अगले साल वाइट वेडिंग करेंगे। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से दोनों लिव इन में रह रहे थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें