साल 2020 में दोनों ने एक-दूसरे से सगाई की थी, जिसके दो साल बाद आज यानी 10 अगस्त, 2022 में दोनों ने शादी कर ली है। शादी में दोनों एक-दूसरे का साथ काफी खुश लग रहे हैं। वायरल होती तस्वीरों में अर्जुन जहां वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई हैं, वहीं कार्ला ने लाल रंग का लहंगा पहना है। दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों के साथ ही उनकी एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों फेरे लेते दिख रहे हैं।
बता दें कि दोनों ने परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी में दोनों के चेहरे पर एक-दूसरे का साथ पाने की खुशी साफ नजर आ रही है। दोनों साथ में बहुत प्यारे और खूबसूरत लग रहे हैं। इन तस्वीरों में कार्ला के गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर साफ नजर आ रहा है। इस शादी की खास बात यह थी कि दिया मिर्जा की तरह ही दोनों की शादी भी महिला पंडित ने ही कराई है। इससे पहले दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं।
हिंदू रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने के बाद कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बी-टाउन का नया कपल वाइट वेडिंग भी करेगा। दरअसल, कार्ला क्रिश्चियन हैं, तो अर्जुन और कार्ला अगले साल वाइट वेडिंग करेंगे। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से दोनों लिव इन में रह रहे थे।