फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब "चोली के पीछे" संभव तो "पलंग तोड़" क्यों नहीं

Wed, 06 Nov 2013 03:23 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष घई की फिल्म 'सौदागार' के गाने "चोली के पीछे क्या है" को सेंसर बोर्ड पास कर सकता है तो "पलंग तोड़" को क्यों नहीं।
विज्ञापन


सन्नी द्दयोल की फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' का एक गाना सेंसर बोर्ड को अखर गया है। पर सवाल ये है कि जब "चोली के पीछे" जैसा गाना पास हो सकता है तो इस फिल्म का गाना क्यों नहीं।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' मुश्किल में पड़ गई है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के एक गाने पलंग तोड़... पर आपत्ति जताई है।

सेंसर का कहना है कि इस गाने के साथ नेशनल टेलिविजन पर फिल्म का प्रमोशन संभव नहीं है। सनी देओल, प्रकाश राज और सिमरन खान पर फिल्माया गया यह गाना सेंसर को अश्लील लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कि अनिल शर्मा काफी आहत हैं कि छोटे परदे पर उनकी फिल्म के ट्रेलर जारी करने की योजना धरी की धरी रह गई।

इस गाने के साथ ही टीवी पर सिंह साब द ग्रेट का प्रमोशन किया जाने वाला था, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। खैर, सनी और अनिल शर्मा ने अब इस ट्रेलर पर नए सिरे से काम किया है और दोबारा सेंसर बोर्ड को भेजा है। उम्मीद है कि इस बार बोर्ड उन्हें हरी झंडी दिखा देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें