फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न में शशि कपूर को दी जाएगी विशेष श्रद्धांजलि, 'सिद्धार्थ' से होगी एक बार फिर आंखें नम

Thu, 26 Jul 2018 10:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शशि कपूर
विज्ञापन

स्वर्गीय अभिनेता शशि कपूर के भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान को स्मरण करते हुए इस साल मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल में उन्हें याद किया जाएगा। इस दौरान 1972 में आई उनकी फिल्म 'सिद्धार्थ' को स्क्रीन किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस फिल्म में 'सिद्धार्थ' की यात्रा को दिखाया गया है जो एक सार्थक जीवन की खोज में लगा रहता है। फिल्म में शशि कपूर की सह-कलाकार रहीं सिमी गरेवाल स्वर्गीय अभिनेता को विशेष श्रद्धांजलि स्वरूप इस स्क्रीनिंग को होस्ट करेंगी, इसके पश्चात वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के विभिन्न भागों से आने वाले दर्शकों के साथ एक विशेष प्रश्नोत्तरी सत्र में भी भाग लेंगी। 

सिमी ने कहा, 'सिद्धार्थ' हर नए दशक में एक नया जन्म ले रही है। हालांकि शशि ने इस्माइल मर्चेंट के साथ कई फिल्में की हैं, लेकिन पश्चिम में आज भी लोग उन्हें 'सिद्धार्थ' के लिए ही याद करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, हाल ही में मुझे लंदन में एक फेस्टिवल में यह फिल्म पेश करने और शशि को श्रद्धांजलि देने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन


मैं स्क्रीनिंग से पहले सिर्फ शशि के बारे में बात करती हूं, मैं उनके बारे में जो कुछ जानती हूं और मेरी भावनाएं, मेरी फ्रैंडशिप और उनके साथ मेरा काम, सिर्फ इसी बारे में ही बात करती हूं। मेरे प्यारे दोस्त के साथ बिताए खुशनुमा क्षण ही एक श्रद्धांजलि है। फिल्म 'सिद्धार्थ' की विशेष स्क्रीनिंग और सिमी ग्रेवाल द्वारा शशि कपूर को श्रद्धांजलि 13 अगस्त को आईएफएफएमए ऑस्ट्रेलिया में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें