फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनीकांत को ना कहने के बाद कमल हासन को भी इस एक्ट्रेस ने बोला- 'सॉरी'

Thu, 26 Jul 2018 10:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वैजयंतीमाला
विज्ञापन

अपने दौर की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री रहीं वैजयंतीमाला ने लंबे अर्से से फिल्मों से खुद को दूर कर लिया है। खबर है कि पिछले दिनों कमल हासन ने अपनी फिल्म 'विश्वरूपम 2' में उन्हें लेने की कोशिश की परंतु वैजयंतीमाला ने इंकार कर दिया। 

विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों की मानें तो कमल खुद वैजयंतीमाला के घर गए और उन्हें रोल सुनाया था मगर 81 वर्ष की हो चुकी इस बेहतरीन अभिनेत्री ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह एक अर्से से एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और कैमरे के सामने आने का कोई इरादा नहीं है। 

यह पहला मौका नहीं है जब किसी बड़े सितारे ने उन्हें अभिनय की दुनिया में लाने की कोशिश की। कुछ समय पहले रजनीकांत ने भी अपनी एक फिल्म में उन्हें एक भूमिका ऑफर की थी, जिसे वैजयंतीमाला ने अस्वीकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें