जाने-माने गायक जुबिन नौटियाल का गाना 'राब्ता' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस अदा शर्मा नजर आई हैं। गाने के प्रमोशन के लिए दोनों हाल ही में 'इंडियन मैचमेकर' में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मैचमेकर सीमा तपारिया के साथ खास बातचीत की। सीमा इस दौरान दोनों के बीच में 'राब्ता' देखती हुई दिखाई दीं।