फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliyah Kashyap: वजन बढ़ने पर लोगों के कमेंट से परेशान हो उठी थीं आलिया, बोलीं- मेरी मानसिक सेहत पर असर हुआ

Mon, 18 Sep 2023 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया ने कहा, 'मेरा वजन और मेरा शरीर...मैं इन्हें लेकर काफी असुरक्षित हूं। यह असुरक्षा मेंटल हेल्थ के लिए काफी खतरनाक हो सकती है'। 
विज्ञापन
आलिया कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी और कंटेंट क्रिएटर आलिया कश्यप अक्सर चर्चा में रहती हैं। आलिया अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर संग सगाई कर चुकी हैं। हाल ही में आलिया अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करती नजर आईं। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब वह काफी दुबली थीं। फिर अचानक उनका वजन बढ़ा। इसके बाद लोग उन पर कमेंट करने लगे। आलिया ने बताया कि वजन के चलते उनकी मानसिक सेहत काफी प्रभावित हुई। 

विज्ञापन


शुरू से काफी स्लिम थीं आलिया
आलिया ने कहा, 'मेरा वजन और मेरा शरीर...मैं इन्हें लेकर काफी असुरक्षित हूं। यह असुरक्षा मेंटल हेल्थ के लिए काफी खतरनाक हो सकती है'। आलिया ने बताया, 'मैं हमेशा बहुत स्लिम रही हूं। मेरा मेटाबॉलिक रेट हाई रहा है और मैं खानपान के मामले में काफी सही रही हूं। मैं काफी दुबली थी, इसलिए कुछ वजन बढ़ाना चाहती थी। मैं कितना भी खा लेती, मेरा वजन नहीं बढ़ता था। मेरी मम्मी के साथ भी ऐसा था, इसलिए मुझे पता था कि यह जेनेटिक है।'
Ganapath: इस दिन रिलीज होगी टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपथ', निर्माताओं ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर
विज्ञापन


अचानक बढ़ने लगा वजन
आलिया ने आगे बताया, 'दो साल पहले जब मैंने एंटीडिप्रेसेंट लेना शुरू किया, तो मेरा वजन बहुत ज्यादा बढ़ने लगा। बीते साल मेरे ख्याल से मेरा 12 से 13 किलो वजन बढ़ गया था, जो मेरे लिए काफी ज्यादा था। यह बदलाव मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव था। शुरुआत में जब वजन बढ़ा तो मैं काफी खुश हुई, लेकिन क्योंकि मुझे अपनी स्किनी फिगर खुद भी पसंद नहीं थी'। 
विज्ञापन

40 Plus Perfect: अमीषा के बाद अब करीना और शिल्पा की बारी, 40 प्लस अभिनेत्रियों ने संभाली सिनेमा की जिम्मेदारी

बॉयफ्रेंड शेन ने कही यह बात
सोशल मीडिया स्टार ने आगे कहा, 'जब वजन लगातार बढ़ता ही रहा तो मुझे लगा अब इसे रुक जाना चाहिए, यह काफी है। लेकिन, यह रूका नहीं है। इससे मेरी मेंटल हेल्थ प्रभावित होने लगी। लोग मेरे वजन और मेंटल हेल्थ पर कमेंट करने लगे।लोग सोशल मीडिया पर भी मेरे वजन पर कमेंट करने लगे, मुझे काफी बुरा महसूस होता। मैं सोचती, 'लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैं अब भी जैसी दिखती हूं, उससे खुश नहीं हूं और असुरक्षित हूं। लेकिन, मुझे लगता है कि मेरा माइंडसेट अब हेल्दी है।' इस बातचीत में आलिया के साथ उनके बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा, 'भारत में लोग दूसरों के वजन पर कमेंट करते हैं। यह काफी अजीब लगता है कि यहां लोग दूसरों के वजन पर कितना ध्यान देते हैं।'
Kangana Ranaut: एक सुपरस्टार ने कंगना रणौत को दी थी एक्टिंग कम करने की सलाह, एक्टर के नाम को लेकर लग रहे कयास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें