सारांश में ऐसे मिला था अनुपम को रोल
पिता से कौन सी चीज सीखना चाहते हैं सिकंदर?
सिकंदर ने कहा कि अनुपम के पसंदीदा अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में उनके साथ काम कर रहे थे। एक रिहर्सल के दौरान डी नीरो को लगा कि अनुपम का किरदार उस सीन में नहीं होना चाहिए। सिकंदर ने साझा किया, "डी नीरो को लगता था कि उनका किरदार मेरे पिता के किरदार को घर में नहीं आने देगा, क्योंकि उसे वह पसंद नहीं था। लेकिन मेरे पिता ने हार नहीं मानी। उन्होंने पूरे सेट और जेनिफर लॉरेंस, ब्रैडली कूपर, क्रिस टकर और रॉबर्ट डी नीरो जैसे सितारे के सामने डायरेक्टर से अपनी बात कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका किरदार उस सीन में क्यों जरूरी है। इसके बाद डायरेक्टर ने डी नीरो से पूछा,और डी नीरो ने हामी भर दी। सिकंदर ने कहा कि मेरे पिता वहां कोई बड़े नाम नहीं थे। वह भारत से आए एक आम अभिनेता थे। मेरे पिता वह रोल खो सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी आत्म-सम्मान की रक्षा की। यही वो चीज है जो मुझे सीखनी है।"
कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं सिकंदर
हाल ही में सिकंदर ने फिल्मों में वापसी की है। उन्होंने 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' और 'मंकी मैन' में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा वह कुछ समय पहले वेब सीरीज 'आर्या' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में भी नजर आए थे।